कृत्रिम मेधा (ए आई) वरदान अथवा अभिशाप
[09/08, 1:13 pm] Saffron Sword3003🕉️🚩: कृत्रिम मेधा अर्थात आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आज कल बहुत चर्चित है और चिंता का विषय बना हुआ है ए आई को एक सहायक के रूप में यदि देखा और रखा जाए तब तो यह एक नवाचार है ए आई ब्राउज़र से आप एक विषय के विषय में आगे अध्ययन के लिए अनेक संदर्भ प्राप्त कर सकते हैं और आगे का अध्ययन और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं वह काम जो हम पुस्तकालयों के चक्कर काट अनगिनत पुस्तकों का अध्ययन कर कर पाते थे वह एक क्षण में इस प्रकार आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं हर तकनीक के दो पक्ष होते हैं तकनीक कभी बुरी नहीं होती अपितु उसका प्रयोग हम किस प्रकार करते हैं यह हमें चुनना पड़ता है आज ए आई का प
[09/08, 1:27 pm] Saffron Sword3003🕉️🚩: प्रयोग गलत के लिए अधिक हो रहा है डीप फेक आदि इसके ज्वलंत उदाहरण हैं मानव शक्ति को हानि पहुंचना जिससे आजकल ले आफ की काफी चर्चा है बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं क्योंकि जो काम मनुष्य करता था वह काम कम समय में ए आई के द्वारा संपादित हो रहा है आज हम दक्षता युग में जी रहे हैं तो क्यों न बड़े पैमाने पर छंटनी न कर कुशल अनुभवी श्रम शक्ति को ए आई दक्ष कर अपने संस्थान में पुनः समावेश कर उनकी वर्द्धित कार्य क्षमता एवं दक्षता का लाभ लिया जाए और जो छंटनी किए कर्मचारी हैं उन्हें वैकल्पिक अवसर और पुनर्वास का लाभ भी मिले इससे श्रमिक असंतोष, बेरोजगारी जैसे खतरनाक प्रभावों को रोकने में सहायता मिलेगी और प्रगति एवं विकास पथ पर अग्रसर होना संभव हो सकेगा। जय श्री राम वंदे मातरम् 🚩🙏
Comments
Post a Comment